|
ईपीसीएच
प्रेस विज्ञप्ति
ईपीसीएच
ने सदस्य निर्यातकों के लिए ज़ूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए
"अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में उत्पादों के प्रभावी पोजिशनिंग" पर
अवेयरनेस वेबिनार का आयोजन किया
नई
दिल्ली- 22
जनवरी 2021-
ईपीसीएच
के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन
परिषद (ईपीसीएच) बीते तीन दशकों से अधिक समय से भारतीय हस्तशिल्पों के
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है और परिषद नियमित रूप से
हस्तशिल्प के निर्यात से संबंधित ताज़ा जानकारी सदस्य निर्यातकों को
अपडेट करने के लिए अवेयरनेस वेबिनार का आयोजन करती रही है.
ईपीसीएच
के महानिदेशक श्री राकेश कुमार ने बताया कि वेबिनार की इस ताज़ा सिरीज
में आज ईपीसीएच ने समूचे भारत में सदस्य निर्यातकों के लिए ज़ूम वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए "अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में उत्पादों की
प्रभावी पोजिशनिंग" पर एक "जागरूकता वेबिनार" का आयोजन
किया,
जिसमें
बड़ी संख्या में सदस्य निर्यातकों ने सक्रिय रूप से भाग
लिया.
इस
जागरूकता सत्र में ईपीसीएच अध्यक्ष श्री रवि के पासी,
ईपीसीएच
उपाध्यक्ष श्री राज कुमार मल्होत्रा और जाने माने निर्यातकों के साथ
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफ़टी) के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर
(डॉ.) राम सिंह वेबिनार के प्रमुख संकाय के रूप में मौजूद
थे.
इस
दौरान प्रोफ़ेसर (डॉ.) राम सिंह ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार और दुनिया भर
के बाज़ारों में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रभावी स्थिति पर अपने विशाल
अनुभव को साझा किया.
प्रोफ़ेसर
(डॉ.) राम सिंह ने प्रतिभागियों को मार्केट पोजिशनिंग के बारे में
बताया,
जिसे
प्रतिद्वंद्वियों के उत्पादों की तुलना में एक ब्रांड या उत्पाद के
बारे में उपभोक्ताओं की धारणा को प्रभावित करने की क्षमता के संदर्भ
में देखा जाता है और मार्केट पोजिशनिंग का उद्देश्य किसी ब्रांड या
उत्पाद की छवि या पहचान स्थापित करना है ताकि उपभोक्ता इसे एक निश्चित
तरीके से याद रखें,
जैसे
कि- हैंडबैग बनाने वाले इसे समृद्धि की प्रतिष्ठा के प्रतीक (लग्जरी
स्टेटस सिंबल) के रूप में स्थापित करते हैं तो टीवी उत्पादक अपनी टीवी
को सबसे नया और अत्याधुनिक बताते हैं,
इत्यादि.
अपने ब्रांड/उत्पाद को किसी ख़ास विशेषता या किसी निश्चित लाभदायक
कीमत,
प्रतिस्पर्धात्मक
मूल्य,
उच्च
गुणवत्ता और किसी विशेष इस्तेमाल से जोड़ना भी इसे श्रेणी में आते हैं.
उन्होंने ऐसे ही कई उदाहरणों का हवाला दिया.
ईपीसीएच
के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि प्रोफ़ेसर राम सिंह ने
हस्तशिल्प निर्यातकों को उनके उत्पादों को टारगेट देश के उपभोक्ताओं की
सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनके (उपभोक्ताओं
के) पसंद के मुताबिक पोजिशन करने को कहा.
ईपीसीएच
के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान
हस्तशिल्प निर्यात 25,270.14 करोड़ रुपये का हुआ और वर्तमान वित्त वर्ष
के पहले नौ महीने यानी अप्रैल-दिसंबर 2020-21 के दौरान यह 16940.98
करोड़ रुपये और 2268.58 मिलियन अमेरिका डॉलर रहा.
-----------------------------------------------------------------------------------------
विस्तृत
जानकारी के लिए,
कृपया
संपर्क करें: डॉ.
राकेश कुमार,
महानिदेशक–
ईपीसीएच
- +91-9818272171
EPCH
PRESS RELEASE
EPCH
ORGANIZED AWARENESS WEBINAR ON "EFFECTIVELY POSITIONING PRODUCTS IN
MARKETS WORLDWIDE" for member exporters THROUGH VIDEO CONFERENCING
ON ZOOM PLATFORM
NEW
DELHI – 22nd January’2021 -
The Export Promotion Council for Handicrafts (EPCH) is working for
promotion of exports of handicrafts for the last more than three
decades and the Council is regularly organizing awareness webinars
to update member exporters on the latest information pertaining to
exports of handicrafts, said Dr.
Rakesh Kumar, Director General-EPCH.
Speaking
on the occasion, Dr. Rakesh Kumar,
Director General-EPCH informed that in the latest series of
Webinars, EPCH has successfully organized today an AWARENESS
WEBINAR ON "EFFECTIVELY POSITIONING PRODUCTS IN MARKETS WORLDWIDE"
for member exporters on PAN
India basis wherein large number of member exporters actively
participated virtually. Shri Ravi K Passi, Chairman-EPCH, Shri Raj Kumar Malhotra,
Vice-Chairman-EPCH, leading member exporters alongwith Prof. (Dr.)
Ram Singh, Senior Professor of Indian Institute of Foreign Trade
(IIFT) as a Key Faculty of the Webinar were present in the above
awareness session. Prof. (Dr.) Ram
Singh shared his vast experience in the field of international trade
and effectively positioning of handicrafts products in the markets
worldwide.
Prof.
(Dr.) Ram Singh informed the participants
about Market Positioning which refers to the ability to influence
consumer perception regarding a brand or product relative to
competitors and the objective of market positioning is to establish
the image or identity of a brand or product so that consumers
perceive it in a certain way like - A handbag maker may position
itself as a luxury status symbol, A TV maker may position its TV as
the most innovative and cutting-edge etc. Associating your
brand/product with certain characteristics or with certain
beneficial value with competitive pricing with high quality and with
a specific use. He quoted many examples on the same.
Prof. Ram Singh guided handicraft exporters to position their
products as per the customers preferences keeping in view the
cultural and religious sentiments of the target country, said Dr. Rakesh Kumar, Director
General-EPCH.
The Handicrafts exports during the year
2019-20 was Rs. 25,270.14 crores and during
1st nine months i.e
April-December’2020-21 is Rs. 16940.98 Crores and USD 2268.58
Million informed by Dr. Rakesh Kumar,
Director General – EPCH.
For more information, please contact
:
Dr.
RAKESH KUMAR, DIRECTOR GENERAL – EPCH -
+91-9818272171
*********** |